परिवार संबंधित तथा अन्य जानकारी सही एवं सटीक देने का पूर्ण प्रयास किया गया है। फिर भी कोई जानकारी अधूरी रह गई हो तो आप पूर्ण करावें। हमने समाज की जानकारी एक प्लेटफार्म पर देने का प्रयास किया है। इसमें सुधार हेतु आपके सुझावों का स्वागत है। श्री मेवाड़ वागड़ प्रान्तीय दिगम्बर जैन
दसा नरसिंहपुरा महासभा

चिकित्सा सहायता एवं परोपकार प्रकोष्ठ

अन्तर्गत

श्री दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा समाज

सोश्यल ग्रुप चेरीटेबल ट्रस्ट, उदयपुर (राज.)

प्रकोष्ठ के उद्देश्य

  • चिकित्सा के अन्तर्गत गम्भीर रोगोपचार, ऑपरेशन, दवाईयाँ, एम्बूलेन्स, रक्त व्यवस्था एवं आर्थिक सेवा सहायता प्रदान करना।
  • सहायता के अन्तर्गत किसी भी असहाय वृद्ध एवं प्राकृतिक आपदा, आगजनी के जरूरतमंदों को एक साथ अथवा प्रतिमाह सहायता राशि प्रदान करना।
  • अग्रिम व्यवस्था तक शिक्षा में भी राशि प्रदान करना एवं विभिन्न योजनाओं से राशि एवं जानकारी उपलब्ध कराने में सहायता करना।

प्रकोष्ठ का कार्यक्षेत्र

भारत में निवासरत दसा नरसिंहपुरा समाज के किसी भी महानुभाव की परिवेदना पर सहायता प्रदान करना।

प्रकोष्ठ का कार्यालय

धापूबाई केवलराम बोहरा सभागार, बाहुबली विहार बांसवाड़ा रोड़, उदयपुर

प्रकोष्ठ से अब तक किये गये सेवा कार्य

वर्ष लाभार्थी संख्या रकम
2014-2015 11 4,33,220/-
2015-2016 19 4,75,236/-
2016-2017 27 6,40,615/-
2017-2018 29 6,85,900/-
2018-2019 23 6,54,250/-
2019-2020 24 7,35,200/-
2020-2021 19 5,51,730/-
2021-2022 27 5,06,535/-
2022-2023 28 6,29,400/-
2023-2024 30 11,83,726/-
योग 237 53,12,086/-

प्रकोष्ठ से जुड़ने का माध्यम

11 नवम्बर, 2018 को भव्य उद्घाटन समारोह में एक बड़ा स्थाई फंड बनाने की घोषणा की निम्नानुसार राशि प्रदान कर गौरव प्राप्त कर सकते हैं:-

गई। जिसके अन्तर्गत 5.00 की राशि प्रदान करने वाला परम शिरोमणी संरक्षक
2.50 रु. की राशि प्रदान करने वाला शिरोमणी संरक्षक
1.00 रु. की राशि प्रदान करने वाला संरक्षक
0.51 रु. की राशि प्रदान करने वाला सहसंरक्षक

  • * 11,000/- रु. या इससे अधिक राशि प्रतिवर्ष प्रदान कर संचालक मण्डल का सदस्य बनना।
  • * 1000/- रु. प्रतिवर्ष के 11 सदस्य बनाकर संचालक मण्डल का सदस्य बनना।
  • * 1000/- रु. न्यूनतम प्रतिवर्ष प्रदान कर सदस्य बनना।

आत्म निवेदन

भारतवर्ष से प्राप्त सभी आवेदनों को स्वीकार किये गये है एवं लाभार्थी के नाम पूर्णतः गुप्त रखे जाते हैं। तत्काल आवश्यकता पर सहायता राशि दूरभाष से ही सीधे बैंक में भेजी जाती है। पधारिये आप भी समाज सेवा के इस महान एवं उत्कृष्ठ प्रकल्प से जुड़कर अपने जीवन को धन्य करें एवं असीम पूण्य का संचय करायें।

अधिक जानकारी हेतु

सुमति प्रकाश वालावत समाज अध्यक्ष
मो. +91- 90245 08426, +91- 99292 14706
लक्ष्मीलाल बोहरा ट्रस्ट अध्यक्ष
मो. +91- 94141 58454